भाजपा जिलाध्यक्ष बारहठ के बेटे पर हमला

गम्भीर अवस्था में उदयपुर रेफर

 भाजपा जिलाध्यक्ष बारहठ के बेटे पर हमला

नाथद्वारा। नाथद्वारा के समीप उपली ओड़न स्थित मारुति नंदन होटल में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में जबरन प्रवेश को लेकर विवाद में एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

नाथद्वारा। नाथद्वारा के समीप उपली ओड़न स्थित मारुति नंदन होटल में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में जबरन प्रवेश को लेकर विवाद में एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया गया कि भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में जिला कार्यसमिति की बैठक हो रही थी। बैठक में मुख्य कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान गेट पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के पुत्र अरविंद सिंह बारहठ मौजूद थे। रितिक पुत्र शेखरचन्द्र श्रीमाली ने जबर्दस्ती बैठक वाले हॉल में घुसने का प्रयास किया जिस पर अरविन्द व रितिक के बीच हाथापाई हो गई। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। कुछ समय के बाद सब कार्यकर्ता लंच के लिए गए हुए थे। इस दौरान रितिक श्रीमाली ने अरविन्द सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हल्ला होने पर हमलावर को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया। घायल अरविंद सिंह को अनन्ता हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा