Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
रूस-यूक्रेन तनाव के बीच तुआपसे में ड्रोन हमला
रूस के तुआपसे में यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद एक समुद्री टर्मिनल में भीषण आग लग गई। क्रास्नोडार प्रशासन के अनुसार, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाती है।
मॉस्को। रूस के तुआपसे में एक समुद्री टर्मिनल पर यूक्रेनी ड्रोन के हमले के कारण आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। यह जानकारी क्रास्नोडार क्षेत्र के प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा, "तुआपसे में युक्रनी ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप एक समुद्री टर्मिनल में आग लग गई।
कोई हताहत नहीं हुआ है और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।"
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 11:55:56
भवानीपुर मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने...

Comment List