ईडी की जांच में खुलासा : रेपिडो ड्राइवर के खाते से रॉयल वेडिंग में 331 करोड़ रुपए का ट्रांजिक्शन, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा हो सकता है मामला

मनी ट्रेल वन बेट नामक एप से किया गया

ईडी की जांच में खुलासा : रेपिडो ड्राइवर के खाते से रॉयल वेडिंग में 331 करोड़ रुपए का ट्रांजिक्शन, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा हो सकता है मामला

रेपिडो ड्राइवर के खाते का उपयोग कर 331 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेन-देन किया गया। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में इसका खुलासा हुआ है। ईडी इसे मनी लॉड्रिंग से जोड़कर देख रही है। बताया गया कि इन रुपयों का उपयोग शहर में अमरजोक नदी के किनारे स्थित होटल में हुई एक शादी में हुआ था।

उदयपुर। लेकसिटी में 19 अगस्त, 2024 से 14 अप्रैल, 2025 तक हुई शादियों में रेपिडो ड्राइवर के खाते का उपयोग कर 331 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेन-देन किया गया। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में इसका खुलासा हुआ है। ईडी इसे मनी लॉड्रिंग से जोड़कर देख रही है। बताया गया कि इन रुपयों का उपयोग शहर में अमरजोक नदी के किनारे स्थित होटल में हुई एक शादी में हुआ था। विशेष बात यह है कि इस म्यूल खाते में यह राशि जमा हुई और उसे आगे भी ट्रांजिक्ट कर दिया गया। दरअसल, ईडी को जब कई संदिग्ध खातों का जांच की तो सामने आया कि यह मनी ट्रेल एक बेटिंग एप से जुड़ी है। 

ड्राइवर को जानकारी ही नहीं
जब ईडी ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने इस रकम के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। उसने बताया कि कभी भी उसने किसी को खाता चलाने की अनुमति नहीं दी। वह तो अपनी कमाई से घर की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहा है। उसने बताया कि वह डिजिटल ट्रांजेक्शन बहुत कम करता था और अपने बैंक एप का भी बराबर इस्तेमाल नहीं करता था। 

मनी ट्रेल वन बेट नामक एप से किया
ईडी जांच में सामने आया कि यह पूरा मनी ट्रेल वन बेट नामक एप से किया गया है। इस एप से जुड़े लोगों ने अपना काला धन सुरक्षित तरीके से घुमाने के लिए ड्राइवर के बैंक खाते को म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया गया। इन अकाउंट का यूज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला