राजसमंद में देलवाड़ा थाना क्षेत्र में हादसा : तीन भारी वाहनों में भिड़ने के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक

ट्रक में हुई भिड़ंत फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी

राजसमंद में देलवाड़ा थाना क्षेत्र में हादसा : तीन भारी वाहनों में भिड़ने के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक

जिले के जयसमंद-सलूंबर स्टेट मेगा हाईवे पर मंगलवार देर रात चाटपुर के पास मार्बल पत्थर से भर ट्रेलर में बाइक घुस जाने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

उदयपुर। राजसमंद में देलवाड़ा थाना सर्कल में अनन्ता हॉस्पिटल के पास दो कंटेनर व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। एक ड्राइवर की झुलसने से मौत हो गई। देखते ही देखते वाहनों में आग ने भीषण रूप ले लिया और एक तरफ का रास्ता जाम हो गया। जानकारी के अनुसार कार को बचाने के प्रयास में 2 कंटेनर व ट्रक की भिड़ंत हुई। हादसा राजसमंद की सीमा पर अनंता हॉस्पिटल के पास हुआ। फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। सूचना पर देलवाड़ा पुलिस मय जाब्ते के पहुंची और आग को बुझाने के लिए राजसमंद व उदयपुर से फायर ब्रिगेड मंगवाई। दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि ट्रक व कंटेनर के केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गए।

खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक 2 भाइयों की मौत
जिले के जयसमंद-सलूंबर स्टेट मेगा हाईवे पर मंगलवार देर रात चाटपुर के पास मार्बल पत्थर से भर ट्रेलर में बाइक घुस जाने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते करीब डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठाया। पुलिस के अनुसार हादसे में बस्सी जोयरा निवासी दुर्गेश-20 पुत्र शिवलाल मीणा और खेराड़ निवासी दिनेश-19 पुत्र खातूराम मीणा की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर खेराड़ से जयसमंद की ओर जा रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे चाटपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सामने खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक बुरी तरह से डैमेज हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से ट्रेलर मैन रोड पर खराब पड़ा है, ट्रेलर के पीछे इडिकेटर चालू नहीं थे। रेडियम पट्टी भी नहीं थी। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण रात करीब 11बजे शव उठाने को तैयार हुए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी