बड़वानी में ब्लैकमेलिंग और शोषण के रैकेट का भंडाफोड़, कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

महिला शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला उजागर

बड़वानी में ब्लैकमेलिंग और शोषण के रैकेट का भंडाफोड़, कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

बड़वानी की अंजड़ पुलिस ने 40 वर्षीय महिला के शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में कांग्रेस नेता मनीष गोयल और सहयोगी भगवान सोलंकी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने महिला को धमकाकर शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और आर्थिक लेनदेन किए। अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, तलाश जारी है।

बड़वानी। मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले की अंजड़ पुलिस ने 40 वर्षीय महिला के शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक कांग्रेस नेता तथा उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अंजड़ थाना प्रभारी आर.आर. चौहान ने बताया कि, पानसेमल निवासी कपास व्यवसायी और पानसेमल ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष गोयल तथा उसके सहयोगी भगवान सोलंकी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने गोयल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामला सामने आते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने गोयल से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा ले लिया।

पीड़तिा की शिकायत के अनुसार, उसके पति ने दो वर्ष पूर्व गोयल से दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसी बहाने गोयल ने महिला से लगातार संपर्क बढ़ाया और दबाव डालकर अंजड़ स्थित अपने घर बुलाया, जहाँ उसने कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सामाजिक कलंक और उधारी का भय होने से पीड़तिा लंबे समय तक चुप रही, जिसका गोयल ने फायदा उठाया।

शिकायत में यह भी आरोप है कि, गोयल महिला को इंदौर ले गया, जहाँ पुन: शोषण कर वीडियो बनाए और फोन में एक ऐप इंस्टॉल कर उसके फोन पर नियंत्रण कर लिया। उसके सहयोगियों सतवंत गुरचा, यूनुस खान और भगवान सोलंकी ने भी कथित रूप से शोषण किया। गोयल पीड़तिा को इंदौर में अन्य पुरुषों से मिलने के लिए मजबूर करता था और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धन उगाही करता था। आरोप है कि, सतवंत गुरचा और यूनुस खान नकली पुलिसकर्मी बनकर इन पुरुषों से रकम वसूलते थे।

Read More मेरठ में भीषण हादसा: तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

पीड़तिा के विरोध करने पर गोयल उसके घर पहुंचा, पति को अश्लील वीडियो दिखाए, मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। जांच में यह भी सामने आया कि, गोयल ने महिला के नाम पर धोखे से करंट खाता खुलवाकर बड़े वित्तीय लेनदेन भी किए। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने मनीष गोयल और भगवान सोलंकी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा, बोलें-प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे...
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह