पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन : अहमदाबाद के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

कांग्रेस नेताओं ने निधन पर शोक जताया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन : अहमदाबाद के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्नति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उदयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के निजी हॉस्पिटल में शाम करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली। परिजन उनकी पार्थिव देह लेकर गुरुवार देर रात उदयपुर पहुंचे। गौरतलब है कि वह करीब एक माह पूर्व गणगौर पूजन के दौरान वह दीप जलाने के समय उनकी चुनरी में आग पकड़ने से झुलस गई थी। इसके बाद से ही उनका अहमदाबाद में उपचार चल रहा था। डा.  व्यास न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थी बल्कि एक संवेदनशील कवयित्री और विद्वान लेखिका भी थी। उनका   जन्म 8 जुलाई 1946 को नाथद्वारा में हुआ। पिता कृष्ण शर्मा और माता यमुना देवी व्यास ने उन्हें शिक्षा और संस्कार दिए।

उन्होंने दर्शन शास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के डेलावेयर विश्वविद्यालय में अध्यापन करवाया। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की उम्र में राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनकर राजनीति में प्रवेश किया और 1985 से 1990 तक विधायक रही। 1986 से 1990 तक पर्यटन मंत्री बनी। वर्ष 1991 में पहली बार सांसद बनी और  बाद में 1986 और 1999 में पुन: लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई। पीवी नरसिह्माराव की सरकार में 1991 से 1993 तक सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एवं मनमोहन सिंह सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग की कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकालों तक अध्यक्ष रही। 

कांग्रेस नेताओं ने निधन पर शोक जताया
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास के निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने शोक जताया हैं। इन नेताओं ने कहा कि व्यास के निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।  

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्नति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्रीु

Read More वायदा बाजार में तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन,
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया