मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल

मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल

आधा हिस्सा मनाबे और हैसलमैन को तथा बाकी आधा हिस्सा पैरिसी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

स्टॉकहोम। स्युकुरो मनाबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पैरिसी को 2021 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है, जिसका आधा हिस्सा मनाबे और हैसलमैन को तथा बाकी आधा हिस्सा पैरिसी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। नोबेल पुस्कार प्रदान करने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को यह घोषणा की।


इस खोज के लिए सम्मान
एकेडमी ने बताया कि मनाबे और  हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की फिजिकल मॉडलिंग और परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने एवं ग्लोबल वार्मिंग का विश्वसनीय पूर्वानुमान लगाने के लिए तथा पैरिसी को परमाणु से लेकर ग्रहों तक के पैमाने पर भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की  परस्पर क्रिया की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। स्युकुरो मनाबे और क्लाउस हैसलमैन ने पृथ्वी की जलवायु और इस पर मानवता के प्रभाव के बारे में हमारे ज्ञान की नींव रखी। जियोर्जियो पैरिसी को अव्यवस्थित सामग्री और अनियमित प्रक्रियाओं के सिद्धांत में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप : रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर