पूर्वी मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 10 लोगों की मौत, 32 अन्य घायल

मेक्सिको में भीषण बस हादसा

पूर्वी मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 10 लोगों की मौत, 32 अन्य घायल
पूर्वी मेक्सिको के वेराक्रूज़ में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक नाबालिग सहित 10 लोगों की मौत हो गई। टोमाटलान नगर पालिका में हुए इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। बचाव दल मृतकों की पहचान और राहत कार्य में जुटा है।

मेक्सिको सिटी। पूर्वी मेक्सिको के वेराक्रूज़ राज्य में टोमाटलान नगर पालिका में एक बस खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

टोमाटलान नगर पालिका सरकार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कहा, इस दुर्घटना में 9 वयस्क और एक नाबालिग की मौत हो गई। अधिकारी मृतकों की पहचान की पुष्टि करने में जुटे हैं। बचे हुए लोगों और आपातकालीन बचाव कर्मियों ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को उस समय हुई जब कोनेक्सियन कंपनी द्वारा संचालित बस उत्तरी वेराक्रूज की एक कठिन सड़क पर चलते समय नियंत्रण से बाहर हो गई। राज्य के नागरिक सुरक्षा सचिवालय ने फेसबुक पर बताया कि घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय