जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल ध्वस्त, दुबई लिंक का खुलासा ; 5 आरोपी गिरफ्तार

अब तक 50 से अधिक फर्जी बैंक खाते सामने आए

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल ध्वस्त, दुबई लिंक का खुलासा ; 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पश्चिम में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “वज्र प्रहार 2.0” अभियान के तहत ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई है। जयपुर पश्चिम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

जयपुर। जयपुर पश्चिम में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “वज्र प्रहार 2.0” अभियान के तहत ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई है। जयपुर पश्चिम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस गिरोह के तार दुबई स्थित संचालकों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है, जिसकी जांच लगातार जारी है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम  हनुमान प्रसाद, आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) राजेश कुमार गुप्ता, आरपीएस के सुपरविजन में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा, साइबर सेल प्रभारी अनिल कुमार, आरपीएस, साइबर सेल टीम, तकनीकी शाखा एवं डीएसटी टीम जयपुर पश्चिम के संयुक्त एवं अथक प्रयासों से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

पुलिस थाना चित्रकूट की कार्रवाई
पुलिस थाना चित्रकूट में इस संबंध में एक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल खान एवं दौलत अली इस गिरोह का संचालन कर रहे थे। आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से “criccode” नामक वेबसाइट का प्रचार करते थे और इसे एक वेरिफाइड ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट बताकर लोगों को विभिन्न खेलों में पैसे लगाकर जीतने का लालच देते थे। विज्ञापन देखकर लोग दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करते थे, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य पीड़ितों से यूपीआई एवं बैंक खातों के माध्यम से पैसे मंगवाते थे। इन पैसों को ऑनलाइन सट्टा साइटों पर लगवाया जाता था। जांच में सामने आया कि उक्त वेबसाइट का ऑपरेटर एवं मास्टर आईडी उपलब्ध कराने वाला “जेक” नामक आरोपी है, जो दुबई के वर्चुअल नंबरों के माध्यम से आरोपियों को मास्टर आईडी उपलब्ध कराता था।

जांच में अहम खुलासे
अब तक 50 से अधिक फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं। इन खातों में 2 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड करवाई जा चुकी है।  बैंक खातों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए साइबर सेल जयपुर पश्चिम द्वारा जांच जारी है। साहिल खान उम्र 22 वर्ष, इब्राहिम खान उम्र 19 वर्ष,
दौलत अली उम्र 25 वर्ष, इमरान खान उम्र 25 वर्ष, जाकिर हुसैन उम्र 25 वर्ष। 

जब्त सामग्री
लैपटॉप – 01
मोबाइल फोन – 13
पासबुक – 04
सिम कार्ड – 15
एटीएम कार्ड – 11
वाई-फाई राउटर – 01

Read More अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा बरामद ; पूछताछ जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब