प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाया कोहरा : आबू में पहुंचा पारा माइनस में, अगले तीन दिन रहेगा कोहरे और शीतलहर का असर

कई जगहों पर मचा कोहराम

प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाया कोहरा : आबू में पहुंचा पारा माइनस में, अगले तीन दिन रहेगा कोहरे और शीतलहर का असर

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे का असर भी देखने को मिला। इससे सर्दी का असर और बढ़ गया। जयपुर में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी शून्य रही। वहीं सर्दी के चलते राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

जयपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे का असर बुधवार को भी देखने को मिला। इससे सर्दी का असर और बढ़ गया है। जयपुर में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी शून्य रही। वहीं सर्दी के चलते राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले बुधवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, दौसा, बीकानेर सहित तमाम जिलों में घना कोहरा रहा। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किए गए है। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में मंगलवार रात का तापमान माइनस में चला गया।

न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में यहां गाड़ियों की छत पर भी बर्फ की हल्की परत तक जम गई। सर्दी से यहां हाल बेहाल है। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में भी शीतलहर और सर्दी का असर काफी तेज है। श्रीगंगानगर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां बुधवार को दिन का तापमान सबसे कम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

माउंट आबू में सीजन में पहली बार मंगलवार रात -1 डिग्री दर्ज अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। वहीं अगले दो तीन दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना या अतिघना कोहरा छाया रहेगा और दिन में भी शीतलहर चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आगामी 48 घंटे में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा रहेगा। साथ ही आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है।

कोहरा लील रहा जिंदगियां
उधर दौसा में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर टेम्पो और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार 21 साल के युवक की मौत हो गई। अजमेर के किशनगढ़ के बड़गांव चौराहे पर सुबह 8 बजे घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। ट्रेलर ने सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में 22 कर्मचारी घायल हो गए। जयपुर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जयपुर के समीप आमेर में घने कोहरे के बीच हाथी की सवारी का आनंद लेते सैलानी। नीचे इनसेट में सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव तापते लोग। 

Read More लचर सिस्टम के फेर में अटका 20 करोड़ की लागत से बना सैटेलाइट अस्पताल : करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका हॉस्पिटल, अब विभागीय लेटलतीफी का हो रहा शिकार

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी