उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा, नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 अन्य लापता

नाइजीरिया में नाव दुर्घटना

उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा, नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 अन्य लापता
नाइजीरिया की योबे नदी में क्षमता से अधिक भरी नाव पलटने से 25 लोगों की जान चली गई। 52 सवारों में से केवल 13 को बचाया जा सका, जबकि तलाशी अभियान जारी है।

अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में योबे नदी पर स्थानीय मछुआरों और किसानों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य अभी भी लापता हैं। आपातकालीन सेवाओं और पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद गोजे ने एक बयान में कहा कि शनिवार शाम को नगुरु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गरबी कस्बे में नाव पलटने के बाद 13 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया।

गोजे ने बताया कि लकड़ी की नाव उत्तर-पश्चिमी राज्य जिगावा के पड़ोसी कस्बे अदियानी से उत्तरी राज्य योबे जा रही थी, तभी रास्ते में पलट गई। उन्होंने पुष्टि की, कि आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवकों ने पीड़तिों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जिगावा पुलिस के प्रवक्ता लावान शिसु ने रविवार को फोन पर बताया कि शनिवार शाम को जब नाव अडियानी गांव से रवाना हुई तो उसमें कम से कम 52 लोग सवार थे और वह नाव पूरी तरह से भरी हुई थी। इसके आगे शिसु ने बताया कि शुरुआती तौर पर मृतकों की संख्या 14 थी, लेकिन बचाव अभियान के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर अधिक भार, खराब मौसम और परिचालन संबंधी त्रुटियों के कारण होती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन