देई–बूंदी क्षेत्र के लिए 2047 तक बनेगा मास्टर प्लान, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही

देई–बूंदी क्षेत्र के लिए 2047 तक बनेगा मास्टर प्लान, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

नगरीय विकास विभाग ने देई बूंदी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अहम कदम उठाया। राजस्थान नगर सुधार अधिनियम, 1959 की धारा 3 के उपधारा के अंतर्गत राज्य सरकार ने देई–बूंदी क्षेत्र के लिए वर्ष 2047 तक का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावित मास्टर प्लान में देई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 राजस्व ग्रामों को शामिल किया गया।

जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने देई बूंदी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अहम कदम उठाया है। राजस्थान नगर सुधार अधिनियम, 1959 की धारा 3 के उपधारा (1) के अंतर्गत राज्य सरकार ने देई–बूंदी क्षेत्र के लिए वर्ष 2047 तक का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावित मास्टर प्लान में देई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 राजस्व ग्रामों को शामिल किया गया है। इनमें भानेरी, देई, डेलपुरा, देवरिया, गणेशपुरा, गुर्हागोपाली, लील्दा, मेधकपुरा, मोहब्बतपुरा और नयागांव रतनगंज शामिल हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियोजित शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, यातायात, आवास, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जा सके। यह मास्टर प्लान देई क्षेत्र के संतुलित और सतत विकास के लिए रोडमैप का काम करेगा, जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब