12 लाख की एम.डी. ड्रग्स बरामद : अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

आमजन से अपील की नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें

12 लाख की एम.डी. ड्रग्स बरामद : अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना विश्वकर्मा, जयपुर पश्चिम क्षेत्र में वाणिज्यिक मात्रा में एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस थाना विश्वकर्मा में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. की तस्करी करने वाले एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना विश्वकर्मा, जयपुर पश्चिम क्षेत्र में वाणिज्यिक मात्रा में एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस थाना विश्वकर्मा में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. की तस्करी करने वाले एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 101 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस प्रकरण का मुख्य आरोपी दिपेन्द्र सिंह पुत्र  मोहन सिंह, जाति राजपूत, निवासी राजपुरा (सीकर) बताया गया है, जो वर्तमान में दुबई में रह रहा है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा की गई।

सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध इंटेलिजेंस विकसित कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर (पश्चिम) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 नंबर टेम्पो स्टैंड, रोड नंबर 17, विश्वकर्मा जयपुर के पास संदिग्ध को चेक किया गया, जहां से 101 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर पश्चिम में मामला दर्ज किया गया है। 101 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एम.डी. ड्रग्स), एक मोबाइल फोन बरामद। जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आईटीबी बर्लिन 2026 में भारत को जीवंत सभ्यता और समृद्ध विरासत का संगम बताया।...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत