सऊदी हवाई हमलों में दक्षिण-पश्चिम यमन में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

यमन में खूनी संघर्ष

सऊदी हवाई हमलों में दक्षिण-पश्चिम यमन में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

यमन के अद-दाली प्रांत में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने 'दक्षिणी परिवर्ती परिषद' (STC) के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोगों की जान चली गई।

काहिरा। दक्षिण-पश्चिम यमन के अद-दाली प्रांत पर शासन कर रहे 'दक्षिणी परिवर्ती परिषद'(अल-मजलिस अल-इंतक़ाली अल-जुनूबी) की सेनाओं के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के हमलों में 20 लोग मारे गये हैं। प्रांतीय सरकार के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, गठबंधन के विमानों ने अद-दाली प्रांत के जुबैद, अल-जंद और जहाफ़ इलाकों में सैन्य उपकरणों पर लगभग 12 हवाई हमले किये। ये उपकरण अस्थायी राजधानी अदन से तस्करी करके लाये गये हथियारों और गोला-बारूद से भरे ट्रकों में ले जाये जा रहे थे। हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोग मारे गये।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने एक्स पर कहा कि गठबंधन बलों ने यमनी सरकार के साथ मिलकर बुधवार सुबह अद-दाली प्रांत में परिषद के ठिकानों पर सीमित हमले किए ताकि उन सैन्य कार्रवाइयों को रोका जा सके जो संघर्ष को बढ़ा सकती थीं। 

अल-मलिकी ने कहा कि परिषद के नेता ऐदारस अल-जुबैदी ने आधी रात के आसपास बड़ी संख्या में सेना जुटाई थी, जिनके पास हदीद और अस-सुलबान सैन्य शिविरों से अद दाली प्रांत की दिशा में बख्तरबंद वाहन, भारी और हल्के हथियार और गोला-बारूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय