ताइवान में 7 लोगों पर चीन सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप : एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर करता था दौरा, 2 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की

कुल 3,56,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई थी

ताइवान में 7 लोगों पर चीन सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप : एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर करता था दौरा, 2 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की

ताइपे टाइम्स के अनुसार, ताइवान में पूर्व और वर्तमान सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। एक हांगकांग निवासी ने ताइवान आकर दो सेवानिवृत्त सैनिकों को भर्ती किया, जिन्होंने आगे अन्य साथियों से गोपनीय सैन्य जानकारी जुटवाई। जासूसी नेटवर्क को कुल 3.56 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान किया गया।

ताइपे। ताइवान के अभियोजकों ने देश के पूर्व एवं वर्तमान सैन्यकर्मियों सहित 7 लोगों पर चीनी सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी ताइपे टाइम्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट में कहा गया कि हांगकांग का एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर ताइवान का दौरा करता था और उसने दो सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की, जिन्होंने बाद में अपने पूर्व साथियों को द्वीप के सशस्त्र बलों के बारे में गोपनीय जानकारी इकट्ठा करने के लिए भर्ती किया।

रिपोर्ट के अनुसार जासूसी सेल के सदस्यों को उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर भुगतान किया जाता था और कुल 3,56,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई थी। ताइवान 1949 से चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान निर्वाचित सरकार वाला एक स्वायत्त देश है, हालांकि वह अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करने से बचता है। बीजिंग ताइपे के साथ विदेशी राज्यों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित