सोमालिया में सड़क किनारे हुए विस्फोट में मारे गए 8 सैनिक, 11 घायल

आतंकवादी समूह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं

सोमालिया में सड़क किनारे हुए विस्फोट में मारे गए 8 सैनिक, 11 घायल

अल-शबाब ने वरिष्ठ सैन्य नेताओं के खिलाफ  हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमाली सरकार ने अल-कायदा से जुड़े इस आतंकवादी समूह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

मोगादिशु। सोमालिया के खाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे हुए विस्फोट में एक कमांडर सहित सोमाली राष्ट्रीय सेना (एसएनए) के आठ सैनिक मारे गये और11 अन्य घायल हो गए। सेना के एक वरिष्ठ  अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अल-शबाब ने वरिष्ठ सैन्य नेताओं के खिलाफ  हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमाली सरकार ने अल-कायदा से जुड़े इस आतंकवादी समूह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

एसएनए के रक्षा बल के प्रमुख इब्राहिम शेख ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना कमांडर मोहम्मद ढेरे ने सेक्टर 60 में सोमाली सेना की आठवीं बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे।इस दौरान सैन्य वाहन  एक विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया, जिससे कमांडर समेत आठ जवानों की जान चली गई। इस विस्फोट में 11 जवान घायल हुए हैं। यह घटना जिरागारोब गांव के पास हुई। यह गांव बेरडेल शहर के बाहरी इलाके में अल-शबाब चरमपंथी समूह का गढ़ है।

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत