रूस में 450 साल बाद फटा क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी, भीषण विस्फोट के बाद लावा प्रशांत महासागर में फैल रहा

ज्वालामुखी वर्ष 1550 में सक्रिय हुआ था

रूस में 450 साल बाद फटा क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी, भीषण विस्फोट के बाद लावा प्रशांत महासागर में फैल रहा

रूस के पूर्वी कामचटका क्षेत्र में स्थित क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी 450 साल बाद अचानक फट पड़ा है।

ब्लादिवोस्तक। रूस के पूर्वी कामचटका क्षेत्र में स्थित क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी 450 साल बाद अचानक फट पड़ा है। इससे पहले यह ज्वालामुखी वर्ष 1550 में सक्रिय हुआ था। रविवार को रूस की आपातकालीन सेवा ने इसकी पुष्टि की। इस मामले में कामचटका की आपातकालीन सेवा ने बताया कि राख का फैलाव ऐसे इलाके में हो रहा है जहां कोई जनसंख्या नहीं है। अभी तक किसी भी बस्ती में राख गिरने की सूचना नहीं मिली है, जिससे बड़ी जनहानि की घटना टल गई है।

रूसी अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जो राख का गुबार उठा, वह 6,000 मीटर (करीब 19,700 फीट) की ऊंचाई तक पहुंच गया। राख और लावा पूर्व दिशा में प्रशांत महासागर की तरफ फैल रही है। सरकार ने इस ज्वालामुखी विस्फोट को ऑरेंज एविएशन अलर्ट कोड दिया है। इसका मतलब है कि आसमान में राख के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। पायलटों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस ज्वालामुखी विस्फोट से कुछ ही दिन पहले कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। यह भूकंप हाल के वर्षों में सबसे ताकतवर था। इसके बाद जापान, हवाई, इक्वाडोर जैसे देशों में सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह