रूस के खेरसॉन में ड्रोन हमले में करीब 24 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

खेरसॉन में ड्रोन हमला, भारी जनहानि

रूस के खेरसॉन में ड्रोन हमले में करीब 24 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
रूस के खेरसॉन क्षेत्र में कैफे और होटल पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत हो गई, 50 से अधिक घायल हुए। नए साल के जश्न के दौरान हमला हुआ।

मॉस्को। रूस के खेरसॉन क्षेत्र में एक कैफे और होटल पर तीन यूक्रेनी ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हैं। गवर्नर व्लोदोमिर साल्दो ने गुरुवार तड़के टेलीग्राम पर लिखा, दुश्मन ने एक ऐसी जगह पर लक्षित ड्रोन हमला किया जहाँ नागरिक नये साल का जश्न मना रहे थे। तीन यूएवी ने खोरली में काला सागर तट पर एक कैफे और एक होटल पर हमला किया।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में 24 लोग मारे गये और 50 से अधिक लोग घायल हैं। ड्रोन हमलों में कई लोग जिंदा जल गये और एक बच्चे की भी मौत हुई है। साल्दो के अनुसार, एक यूएवी में ज्वलनशील पदार्थ था और यूक्रेन ने जानबूझकर लोगों को निशाना बनाकर हमला आधी रात को किया। गवर्नर ने बताया कि आग पर सुबह तक ही काबू जा सका। डॉक्टर अब पीड़ितों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
प्रतिवर्ष 28 जुलाई को जैव विविधता के संरक्षण, विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित किए जाने, पर्यावरण संतुलन को...
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में
जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध