एशिया-प्रशांत किसी देश के लिए युद्ध का क्षेत्र नहीं : जिनपिंग

ईमानदार रवैया रखने की कही बात

एशिया-प्रशांत किसी देश के लिए युद्ध का क्षेत्र नहीं : जिनपिंग
राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश नए शीत युद्ध छेडऩे की तैयारी में हैं, उन्हें हमारे देश से अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैंकाक। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है, कि एशिया-प्रशांत किसी देश के लिए युद्ध का क्षेत्र नहीं है इसलिए, किसी भी देश को इसे युद्ध का मैदान बनाने का विचार त्याग देना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार  जिनपिंग की यह लिखित टिप्पणी थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के मौके पर एक व्यापारिक कार्यक्रम के लिए तैयार की गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश नए शीत युद्ध छेडऩे की तैयारी में हैं, उन्हें हमारे देश से अनुमति नहीं दी जाएगी। हमें एक दायरे में रहकर, एक दूसरे के साथ स्पष्टवादी और ईमानदारी का रवैया रखना चाहिए। आयोजकों द्वारा प्रदान किए गए इस क्षेत्र को युद्ध का मैदान नहीं बनना चाहिए। 

उत्तर कोरिया ने जिंनपिंग और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलने के बाद कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। अमेरिका और उसके सहयोगियों को कठोर सैन्य प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। रूस जी-20 और एशिया, प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग (एपेक) दोनों का सदस्य है लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन से दूर रहे। पहले उप प्रधान मंत्री एंड्री बेलौसोव एपेक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर कोरिया द्वारा रिकॉर्ड मिसाइल हमले के बाद चीन और जापान के नेताओं ने गुरुवार को तीन साल में अपनी पहली आमने-सामने की (एजेंसी) की। चीन और जापान नेताओं की (एजेंसी) एशिया, पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) फोरम के एक शिखर सम्मेलन के दौरान महामारी से उबरने और यूक्रेन में रूस द्वारा लगातार जारी युद्ध से वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल पर केंद्रित थी।

किशिदा ने इस बैठक की शुरुआत में कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि चीन के निर्माण में और तेजी लाना महत्वपूर्ण हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, जो उसका सातवां परीक्षण होगा। अगस्त में जब चीन के सैनिकों को अभ्यास कराया जा रहा था उस दौरान, बड़े पैमाने पर चीनी मिसाइलें ताइवान के आसपास दागी गईं और उनमें से कुछ जापान के क्षेत्र में गिरी थीं। इसके अलावा, टोक्यो ने अपने क्षेत्र में चीनी हवाई और समुद्री उल्लंघनों का विरोध किया। एपेक सभा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल होंगे।

 

Read More युद्वविराम का उल्लघंन : लेबनान में झड़पें जारी, इजरायल और हिजबुल्ला के शांति समझौते पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें