ब्राजील में पशु मेले में टूटा रिकॉर्ड : भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी, लंबे समय तक खाना स्टोर करके रखने में सक्षम इस नस्ल की गाय
भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी
इस नस्ल की गायों की विशेषता होती है कि ये बेहद कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी रह सकती है।
मिनास गेरैस। ब्राजील के मिनास गेरैस में इन दिनों पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां भारतीय नस्ल की गाय भी मौजूद है। भारतीय सहित कई देशों के पशु यहां बिकने के लिए मौजूद है। इस मेले में एक गाय की ब्रिकी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां एक भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी है।
यह नेल्लोर नस्ल की गाय है। यह नस्ल भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पाई जाती है। इस गाय का नाम वियाटिना-19 है। इस नस्ल की गायों की विशेषता होती है कि ये बेहद कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी रह सकती है। जगह बदलने से इनकी दूध देने की क्षमता प्रभावित नहीं होती है। इसके अलावा यह लंबे समय तक खाना स्टोर कर के रख लेने में सक्षम होती है।
Tags: animal fair in brazil
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 13:28:05
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Comment List