इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 

हस्ताक्षरित संघर्ष विराम समझौते का घोर उल्लंघन है

इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था।

यरूशलम। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने शनिवार को गाजा में एक हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमास की सैन्य शाखा में हथियार निर्माण मुख्यालय के प्रमुख राद साद को मार दिया गया है। इजरायली सेना के अनुसार, साद सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किये गये योजनाकारों में से एक था और अंतिम बचे हुए शीर्ष सरगनाओं में एक था।

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि वह संघर्ष विराम के दौरान हथियारों का निर्माण जारी रखने के लिए भी जिम्मेदार था। हमास ने साद की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इजरायल पर अमेरिका द्वारा प्रायोजित संघर्ष विराम को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हमास ने एक बयान में कहा कि गाजा में जारी अपराध, जिसमें पश्चिमी गाजा शहर में एक नागरिक वाहन पर हमला भी शामिल है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की योजना के अनुसार हस्ताक्षरित संघर्ष विराम समझौते का घोर उल्लंघन है।

समूह ने कहा कि इजरायली सरकार फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ अपने अपराधों के परिणामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है, जिसमें नागरिकों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुँचाना शामिल है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को गाजा में इजरायली बलों को घायल करने वाले हमास के एक विस्फोटक उपकरण के विस्फोट के जवाब में साद की हत्या का व्यक्तिगत रूप से आदेश दिया था। इससे पहले शनिवार को, इजरायली सेना ने बताया था कि दक्षिणी गाजा में आतंकवाद विरोधी एक अभियान के दौरान एक बम फट जाने से दो  सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए थे।

इजरायल के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी माइकल मिल्स्टीन ने बताया कि साद को मारना हमास के लिए व्यावहारिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से एक झटका है, लेकिन उन्होंने आगाह किया कि यह अभी भी समूह को उखाड़ फेंकने से बहुत दूर है, क्योंकि समूह सक्षम है और बदलती वास्तविकता के अनुसार खुद को ढल सकता है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर में प्रभावी हुए इजरायल और हमास के बीच नवीनतम संघर्ष विराम के बावजूद, इजरायल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं, जिसमें 380 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Read More प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

Tags: hamas

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे