गाजा में सीजफायर का यरुशलम में विरोध, इजरायल में लोगों ने हमास को बताया शैतान

हमास ने समझौते को किया स्वीकार 

गाजा में सीजफायर का यरुशलम में विरोध, इजरायल में लोगों ने हमास को बताया शैतान

गाजा और इजरायल के बीच होने वाला सीजफायर समझौते के आखिरी चरण में पहुंच चुका है, इसे नाराज लोगों ने इजरायल की राजधानी यरुशलम में विरोध मार्च निकाला

गाजा। गाजा और इजरायल के बीच होने वाला सीजफायर समझौते के आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इसे नाराज लोगों ने इजरायल की राजधानी यरुशलम में विरोध मार्च निकाला। लोगों ने हमास को शैतान बताते हुए सरकार से किसी भी हालत में समझौता न करने की मांग उठा दी। वहीं तेल अवीव में बंधकों के परिजनों ने इसे बंधकों की रिहाई का आखिरी मौका बताया है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी के बयान के बाद से दुनिया के कई कोने से प्रदर्शनों की गूंज सुनाई देने लगी है। पहली तस्वीर इजरायल की राजधानी यरुशलम की है। वहां गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल और हमास के बीच होने वाले समझौते के खिलाफ सैकड़ों लोगों की नाराजगी नजर आई। 

हमास ने समझौते को किया स्वीकार 
हाथों में बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर और इजरायली झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने यरुशलम की सड़कों पर एक बड़ा मार्च निकाला। हमास को शैतान बताते हुए सरकार से किसी भी हालत में उससे समझौता न करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल के दूसरे बड़े शहर तेल अवीव में बंधकों के परिजनों ने एकजुट होकर सरकार से सीजफायर डील पर मुहर लगाने की अपील की है। अपनों की तस्वीरों को लिए सैकड़ों परिजनों ने एकत्र होकर नम आंखो से बंधकों की याद में कई गाने गाए। प्रदर्शन में शामिल बंधकों के परिजनों समेत कई इजरायली नागरिकों की माने तो गाजा में युद्धविराम और बंधकों को घर वापस लाने का ये आखिरी मौका है। इसको खोना नहीं चाहिए। कतर में चल रही बातचीत के दौरान हमास ने समझौते को स्वीकार कर लिया है। इजरायल इस पूरे मसौदे पर विचार कर रहा है। इसी कड़ी में इटली में मौजूद इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी माना कि यदि गाजा बंधक समझौते पर सहमति बनती है तो सरकार में हमारे पास बहुमत होगा जो इस समझौते का समर्थन करेगा। यदि कतर के मध्यस्थों द्वारा साझा किए गए मसौदा प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो बंधकों रिहाई सुनिश्चित है। इसके पहले चरण के दौरान 33 बच्चों, महिलाओं और बूढ़े लोगों के साथ बीमार और घायल बंधकों को रिहा किया जाएगा।

इस रिहाई के बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को भी वापस भेजा जाएगा. हालांकि आखिरी चरण में पहुंचे इस सीजफायर समझौते के बीच इजरायल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन कैंप पर हवाई हमले किए. इसमें 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी  सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया। विदेशी नंबरों से आईवीआर कॉल कर खुद को पुलिस या...
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार