काला सागर : टैंकर्स में ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोग सुरक्षित, जानें पूरा मामला

काला सागर में बड़ा हादसा

काला सागर : टैंकर्स में ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोग सुरक्षित, जानें पूरा मामला

तुर्की के तट के पास काला सागर में दो टैंकरों—एक केरोस टैंकर और दूसरा ‘विराट’—में ‘बाहरी टक्कर’ से आग लग गई। पहले जहाज के 25 भारतीय कर्मियों और ‘विराट’ के 20 सदस्य सुरक्षित निकाले गए। दोनों घटनाओं में बड़े नुकसान की आशंका जताई गई, जबकि बचाव अभियान जारी है।

इस्तानबुल। तुर्की के तट के करीब शनिवार को काला सागर में एक टैंकर में 'बाहरी टक्कर' के कारण आग लग गयी। इसमें 25 चालक दल के सदस्य भारतीय थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच, तुर्की के एक अन्य टैंकर 'विराट' में भी कुछ देर बाद'बाहरी टक्कर' के कारण आग लगी। यह जहाज भी गांबिया के ध्वज तले समुद्र में सफर कर रहा था। 

तुर्किये के समुद्री मामलों के महानिदेशालय ने यह जानकारी दी। महानिदेशालय ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि बचाव कर्मियों को घटनास्थल से वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इसके आगे बयान में कहा गया, रिपोर्ट मिली है कि तुर्किये के तट से 28 समुद्री मील दूर नोवोरोसिस्क की ओर बढ़ रहे खाली केरोस टैंकर में बाहरी आघात के कारण आग लग गयी। कर्मीदल के सभी 25 लोग सुरक्षित हैं।

तुर्किये के यातायात और बुनियादी-ढांचे मंत्रालय ने बाद में जारी किये गये एक बयान में बताया कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह जहाज मिस्र से रूस की ओर जा रहा था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग पर समय पर काबू नहीं पाया गया तो जहाज डूब सकता है।

दूसरी ओर, निदेशालय ने 'विराट' से संबंधित बयान में कहा, टैंकर विराट के चालक दल ने बताया कि, जहाज काला सागर में तुर्की के तट से 35 समुद्री मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव दल और एक व्यापारी जहाज को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। निदेशालय ने जहाज को हुए नुकसान या टक्कर की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। विराट के चालक दल के 20 सदस्यों की हालत सामान्य है। निदेशालय ने जहाज के चालक दल के हवाले से बताया कि इंजन कक्ष में भारी धुआं था। 

Read More रैपर, मेयर, प्रधानमंत्री : बालेंद्र शाह बने नेपाल के नए पीएम, पढें कैसा रहा नेपाल की राजनीति के शीर्ष तक का पूरा सफर ?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित