बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा ज़िया की हालत नाज़ुक, वेंटिलेशन सपोर्ट पर

खालिदा ज़िया की हालत बेहद नाज़ुक

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा ज़िया की हालत नाज़ुक, वेंटिलेशन सपोर्ट पर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया की हालत बेहद नाज़ुक है और उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है। 80 वर्षीय BNP प्रमुख का इलाज स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम कर रही है। सीने में गंभीर संक्रमण के बाद उन्हें CCU में शिफ्ट किया गया। पार्टी नेताओं ने उनकी स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है।

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा ज़िया की तबीयत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। 80 वर्षीय ज़िया को वेंटिलेशन पर रखा गया है, जबकि स्थानीय डॉक्टरों के साथ अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम भी उनके इलाज में जुटी हुई है। सोमवार को पार्टी नेताओं ने उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि की।

खालिदा ज़िया को 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अचानक सीने में गंभीर संक्रमण हो गया था, जिसने उनके हृदय और फेफड़ों पर गहरा असर डाला। हालत में सुधार न होने पर उन्हें चार दिन बाद कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि संक्रमण के चलते उनके कई पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी तेजी से जटिलताएं बढ़ी हैं।

BNP के वाइस-चेयरमैन एडवोकेट अहमद आज़म खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ज़िया की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अब उन्हें लाइफ सपोर्ट वेंटिलेशन पर रखा गया है। उन्होंने कहा, “उनकी हालत बहुत क्रिटिकल है। पूरे देश से दुआओं की अपील है। इस समय दुआओं से बढ़कर कुछ और नहीं किया जा सकता।”

BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ढाका के एवरकेयर अस्पताल में स्थानीय चिकित्सकों के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या अस्पताल के बाहर जुटी हुई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है।

Read More अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना

खालिदा ज़िया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं और देश की राजनीति में एक प्रभावशाली और विवादास्पद व्यक्तित्व मानी जाती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ गई हैं।

Read More अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम
जेडीए में स्टाफ की कमी के चलते बड़ा फैसला लिया गया है। 27 जोनों को घटाकर अब 23 जोन कर...
ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम
जेडीए की कार्रवाई : 15 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, 30 करोड़ आंका जा रहा बाजार मूल्य
बीसलपुर बांध परियोजना : डूब क्षेत्र की भूमि होगी अवाप्त, सरकार की प्रक्रिया तेज