जर्मनी के मंत्री सीओपी28 में शामिल नहीं होंगे: रिपोर्ट

जर्मनी के मंत्री सीओपी28 में शामिल नहीं होंगे: रिपोर्ट

जर्मनी के जलवायु परिवर्तन कोष में हाइड्रोजन और अर्धचालक प्रौद्योगिकियों के विकास, ऊर्जा संरक्षण के लिए इमारतों के इन्सुलेशन और उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन के लिए 211 अरब यूरो निर्धारित किए गए थे।

बर्लिन। जर्मनी के अर्थव्यवस्था मंत्री रॉबर्ट हैबेक देश में बजटीय संकट के कारण चांसलर ओलाफ स्कोल्•ा के अनुरोध पर चार दिसंबर को दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी28) में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी स्पूतनिक ने जर्मन अखबार बिल्ड के हवाले से सोमवार को दी।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कोल्ज ने रविवार को अनुरोध किया था कि 2024 के लिए मसौदा बजट पर बातचीत जारी रखने की आवश्यकता है, जो वर्तमान बजटीय संकट के कारण ज्यादा जटिल हो गया है।

जर्मनी के संवैधानिक न्यायालय ने इस माह की शुरुआत में फैसला सुनाया था कि सोशल डेमोक्रेट््स, ग्रीन्स और फ्री डेमोक्रेट््स - जिन्हें ट्रैफिक लाइट गठबंधन के रूप में जाना जाता है - द्वारा अप्रयुक्त ऋणों को जलवायु निधि में स्थानांतरित करने का कदम ऋण ब्रेक नियम का उल्लंघन करेगा, जो नए सरकारी उधार पर संवैधानिक सीमा के अंतर्गत है। परिणामस्वरुप, 2024 के लिए सरकार की खर्च योजना से 60 अरब यूरो (65 अरब डॉलर) खर्च हो गया। पिछले सप्ताह, जर्मन वित्त मंत्रालय ने कहा था कि सरकार ने खर्च योजना से 60 अरब यूरो की कटौती करने के अदालत के फैसले के कारण देश में हुए बजटीय संकट से लडऩे के लिए 2023 के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी।

जर्मनी के जलवायु परिवर्तन कोष में हाइड्रोजन और अर्धचालक प्रौद्योगिकियों के विकास, ऊर्जा संरक्षण के लिए इमारतों के इन्सुलेशन और उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन के लिए 211 अरब यूरो निर्धारित किए गए थे। बर्लिन ने उस फंड से 58 अरब यूरो खर्च करने की योजना तैयार की थी, साथ ही फाइबर ऑप्टिक लाइनें बिछाने और रेलवे और सड़क अवसंरचना को अपग्रेड करने पर देश के बजट का 54 अरब यूरो खर्च किया।

Read More ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी

Tags: COP 28

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह