भारतीय प्रजातंत्र दुनिया के लिए आदर्श : अमेरिका

भारत जैसा जीवंत लोकतंत्र बहुत कम है

भारतीय प्रजातंत्र दुनिया के लिए आदर्श : अमेरिका

राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों उम्मीदवारों में से 545 सांसदों का चुनाव करने के लिए 10 लाख मतदान केंद्रों पर लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत को मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और उदारवादी प्रजातंत्र के नाम पर उपदेश की घुट्टी पिलाने वाले अमेरिका के सुर एकदम बदल गए हैं। उसने भारतीय लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की भूरि भूरि प्रशंसा की है। व्हाइट हाउस ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया में भारत जैसा जीवंत लोकतंत्र बहुत कम है। ह्वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि विश्व में ऐसे देश अधिक नहीं हैं, जहां भारत जैसा जीवंत लोकतंत्र हो। हम मताधिकार का इस्तेमाल करने और सरकार चुनने के लिए भारत के लोगों की प्रशंसा करते हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रजातंत्र अन्य देशों के लिए आदर्श है। किर्बी से भारत में जारी आम चुनावों को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें 2,660 पंजीकृत राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों उम्मीदवारों में से 545 सांसदों का चुनाव करने के लिए 10 लाख मतदान केंद्रों पर लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

समझा जाता है कि गत दिनों चीन और रूस के बीच व्यापक सैन्य सम्बंधों को दृष्टिगत अमेरिका ने यह बयान दिया है। वस्तुत: दो तानशाही पद्धति की शासन प्रणाली के परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों की यह मित्रता विस्व के लिए खतरनाक है। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के प्रशासन के विशेष रूप से पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध बेहद करीबी हैं, जो लगातार और घनिष्ठ हो रहे हैं। किर्बी ने कहा कि यह बहुत जीवंत, सक्रिय भागीदारी है और हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के आभारी हैं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सात...
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया