भूकंप से हिली जापान की धरती : 33 लोग घालय, पीएम ताकइची ने किया इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप

भूकंप से हिली जापान की धरती : 33 लोग घालय, पीएम ताकइची ने किया इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन

जापान में देर रात 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने आपातकालीन टास्क फोर्स गठित की है। हादसे में 33 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टोक्यो। सोमवार की देर रात जापान में करीब 7.5 तीव्रता का भूंकप आया जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। सूत्रों के अनुसार जापान में भूंकप के बाद सुनामी ने भी तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। इस आपातकाल की स्थिति को देखते हुए जापान के पीएम साने ताकाइची ने इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन किया है। बताया जा रहा है कि जापान से सड़के धंसने से लेकर इमारतें क्षतिग्रस्त होने तक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे में करीब 33 लोग घायल और 1 व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीएम साने ताकाइची ने इस हादसे के बारे में मीडिया के सामने पुष्टि की और कहा कि हमारे लिए लोगों की जिंदगी बचाना ज्यादा जरूरी है और इसके लिए हम सबकुछ करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि जापान के होन्शू आईलैंड से कुछ ही दूरी पर भूकंप का केंद्र था। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि समुद्र में काफी उची लहरे उठने लगी और जापान समेत प्रशांत महासागर और उसके आसपास के इलाके में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गइ। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती