इजरायल ने गोल्डन होराइजन मिसाइल का भारत को दिया ऑफर : ब्रह्मोस से भी तेज, 2 ,000 किमी रेंज; सुखोई-30एमकेआई से दागी जा सकती

गोल्डन होराइजन मिसाइल की रेंज क्या है

इजरायल ने गोल्डन होराइजन मिसाइल का भारत को दिया ऑफर : ब्रह्मोस से भी तेज, 2 ,000 किमी रेंज; सुखोई-30एमकेआई से दागी जा सकती

यह मिसाइल मजबूत से मजबूत अंडरग्राउंड स्ट्रैटजिक फैसिलिटी को पलक झपकते ही मिट्टी में मिलाने के लिए ही डिजाइन की गई है।

नई दिल्ली। इजरायल को लेकर रिपोर्ट है कि उसने अपना महाविनाशक गोल्डन होराइजन मिसाइल भारत को देने का ऑफर दिया है। यह एक एयर लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है, जो डीप स्ट्राइक वेपन है। यह मिसाइल मजबूत से मजबूत अंडरग्राउंड स्ट्रैटजिक फैसिलिटी को पलक झपकते ही मिट्टी में मिलाने के लिए ही डिजाइन की गई है।

गोल्डन होराइजन मिसाइल की रेंज क्या है

गोल्डन होराइजन मिसाइल की ज्यादा विशेषताएं आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं हुई हैं। लेकिन, बताया जाता है कि यह इजरायल के सिल्वर स्पैरो का ही नया वेरिएंट है, जो फाइटर जेट से दागी जा सकती हैं। अलग-अलग डिफेंस रिपोर्ट के मुताबिक इस मिसाइल की अनुमानित रेंज 1,000 से 2,000 किलो मीटर तक हो सकती है। मतलब, भारत के संदर्भ में पाकिस्तान की वायु सीमा में घुसे बिना भी उसके तमाम सामरिक ठिकाने भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक रेंज में सकते हैं। गोल्डन होराइजन के बारे में कहा जाता है कि इसे विशेष तौर पर बहुत ही मजबूत और जमीन की काफी गहराई में छिपे टारगेट के विनाश के लिए ही तैयार किया गया है।

इसके टारगेट में अंडरग्राउंड शक्तिशाली बंकर, जमीन के अंदर बने मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और सतह के नीचे मौजूद परमाणु ठिकाने शामिल हो सकते हैं। आज रणनीतिक तौर पर ऐसे कंक्रीट मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं, जिन्हें तबाह करने के लिए बहुत ही तेज रफ्तार और गहराई तक मार करने वाले शक्तिशाली हथियारों की जरूरत होती है और गोल्डन होराइजन को उसमें पूरी तरह से सक्षम बताया जा रहा है।

Read More कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 

गोल्डन होराइजन मिसाइल की स्पीड

Read More अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव

एयर लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल होने की वजह से गोल्डन होराइजन फाइटर जेट से हवा से दागे जाने के बाद एक निश्चित ऊंचाई तक चढ़ती है और फिर अपनी टारगेट की ओर बहुत ही तेज रफ्तार के साथ नीचे उतरती है और कुछ ही क्षणों में दुश्मन के वह ठिकाने तबाह हो जाते हैं। रक्षा विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसकी टर्मिनल वेलोसिटी हाइपरसोनिक स्तर या मैक 5 तक जा सकती है। इतनी ज्यादा स्पीड की वजह से इसे परंपरागत एयर डिफेंस सिस्टम से पता लगाना पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

Read More स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल

सुखोई-30एमकेआई से दागी जा सकती

ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी अधिकतम स्पीड मैक 3 तक है। ऐसे में गोल्डन होराइजन के लिए इजराइल से डील हो गई तो पाकिस्तान की नींद गायब होनी तय है, जो आॅपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस के कहर से अभी तक नहीं उबर पाया है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे में इसपर बात बनती है तो ये इजरायली मिसाइल भारतीय वायु सेना के सुखोई-30एमकेआई का हिस्सा बन सकती हैं।

Tags: missile

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप
तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया...
जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम