पाकिस्तान ने चुनावी विसंगतियों की जांच के अमेरिका के सुझाव को किया खारिज 

कोई भी देश पाकिस्तान को निर्देश नहीं दे सकता

पाकिस्तान ने चुनावी विसंगतियों की जांच के अमेरिका के सुझाव को किया खारिज 

चुनावों में कदाचार के आरोपों के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए बलूच ने कहा कि हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में निर्णय लेने के अपने संप्रभु अधिकार में विश्वास करते हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने चुनावी विसंगतियों की जांच करने के अमेरिका के सुझाव को खारिज कर दिया है और इस बात पर जोर दिया है कि वह बाहरी आदेशों के आगे नहीं झुकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज बलूच ने कहा कि कोई भी देश पाकिस्तान को निर्देश नहीं दे सकता, जो एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है। गत आठ फरवरी को हुए चुनावों में कदाचार के आरोपों के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए बलूच ने कहा कि हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में निर्णय लेने के अपने संप्रभु अधिकार में विश्वास करते हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हस्तक्षेप या धोखाधड़ी के किसी भी दावे की 'पाकिस्तान के अपने कानूनों और प्रक्रियाओं के अनुसार पूरी तरह और पारदर्शी तरीके से जांच की जानी चाहिए। एक अन्य अवसर पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की गई अनियमितताओं की जांच के संबंध में, हम उन जांचों को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही जितनी जल्दी हो सके समाप्त भी हो जाएं।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत