Democratic Partyके उम्मीदवार में नहीं होगा बदलाव, जो बाइडन बोले-मैं हार नहीं मानूंगा

करीबी बाइडन के पक्ष में खड़े 

Democratic Partyके उम्मीदवार में नहीं होगा बदलाव, जो बाइडन बोले-मैं हार नहीं मानूंगा

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। 29 जून तक उनके पास 3,894 प्रतिनिधि थे, जबकि नामांकन के लिए 1,975 प्रतिनिधियों की आवश्यकता थी।

वाशिंगटन। अटलांटा में प्रेसिडेंशियल डिबेट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर और अमेरिकी मीडिया में बाइडन को राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने की मांग बढ़ रही है। हालांकि, 81 वर्षीय जो बाइडन और उनके कैंपेनर ने कहा है कि वह हार नहीं मानने वाले। वे पांच नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए तैयार हैं। चुनावी अभियान का नेतृत्व करने वालों का कहना है कि बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। उम्मीदवार में कोई बदलाव नहीं होगा।

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। 29 जून तक उनके पास 3,894 प्रतिनिधि थे, जबकि नामांकन के लिए 1,975 प्रतिनिधियों की आवश्यकता थी। ये प्रतिनिधि पांच नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्राइमरी के विजेता को औपचारिक रूप से नामांकित करने के लिए 19 से 22 अगस्त तक शिकागो में मिलेंगे। व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत जो बाइडन अटलांटा में गुरुवार रात अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान लड़खड़ाते दिखे, शीर्ष डेमोक्रेट्स के बीच खतरे की घंटी बज गई कि क्या वह ट्रंप को हरा पाएंगे। हालांकि, उनके करीबी बाइडन के पक्ष में खड़े हैं। एक सर्वे में कहा गया है कि बहस के बाद 10 प्रतिशत स्वतंत्र मतदाता बाइडन की ओर चले गए हैं। जो बाइडन ने कहा कि जैसा कि बराक (ओबामा) ने बताया, यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी बहस नहीं थी। मैं बहस के बाद की चिंता को समझता हूं। मैं और कड़ी लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी रात बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन ट्रंप की भी नहीं रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित