अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षरित दस्तावेजों को अमान्य और शून्य घोषित किया

ट्रंप ने बाइडेन के ‘ऑटोपेन’ हस्ताक्षरित दस्तावेज किए अमान्य

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षरित दस्तावेजों को अमान्य और शून्य घोषित किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के ऑटोपेन हस्ताक्षर वाले सभी दस्तावेजों को अमान्य घोषित कर दिया। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन कार्यकाल के दौरान जारी ऐसे सभी आदेश, घोषणाएं, अनुबंध और माफीनामे अब “शून्य और कानूनी प्रभाव से मुक्त” माने जाएंगे।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन के ऑटोपेन हस्ताक्षर युक्त सभी दस्तावेजों को अमान्य, शून्य और आगे से किसी भी कानूनी प्रभाव से रहित घोषित कर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। जोसेफ आर. बाइडेन जूनियर के प्रशासन में अब कुख्यात और अनधिकृत 'ऑटोपेन' हस्ताक्षरित कोई भी दस्तावेज, घोषणाएं, कार्यकारी आदेश, ज्ञापन या अनुबंध अब पूरी तरह अमान्य, शून्य और आगे से किसी भी कानूनी प्रभाव से रहित हैं।

इसके आगे उन्होंने लिखा, जिन लोगों को 'माफी',' सजा में कमी' या कोई अन्य कानूनी दस्तावेज इस तरह से मिला हो, उन्हें सूचित किया जाता है कि वह दस्तावेज पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और उसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं है। इस मामले में आपके ध्यान के लिए धन्यवाद! गौरतलब है कि, ऑटोपेन एक यंत्र है जो किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर की सटीक नकल करता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर बड़ी संख्या में या औपचारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए किया जाता है। दोनों प्रमुख दलों के राष्ट्रपतियों ने पत्र और घोषणाओं पर हस्ताक्षर के लिए इस यंत्र का उपयोग किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार यह निराधार दावा कर रहे हैं कि बाइडेन ने पद पर रहते हुए ऑटोपेन का उपयोग करके अपने कार्यों को अमान्य कर दिया या यह संकेत दिया कि वे पूरी तरह जागरूक नहीं थे। यह पुष्टि नहीं हुई है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने माफीनामों के लिए ऑटोपेन का उपयोग किया था या नहीं। जनवरी में पद छोडऩे से पहले जो बाइडेन ने कई माफीनामे जारी किये थें,जिनमें परिवार के उन सदस्यों को भी शामिल किया गया था जिन्हें वे राजनीतिक रूप से प्रेरित जांचों से बचाना चाहते थे। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 10 महीनों में 70 क्षमादान किये हैं।

 

Read More ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध वाले विधेयक का किया समर्थन : भारत और चीन पर दबाव बढ़ने के संकेत, लगेगा 500 प्रतिशत शुल्क

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना