ट्रंप ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया: विक्टर ओर्बन

ट्रंप ने चुनाव जीतने पर यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया

ट्रंप ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया: विक्टर ओर्बन

ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में चुना जाता है तो वह यूक्रेन को वित्तीय सहित अन्य सहायता देना बंद कर देंगे, जिससे यह युद्ध समाप्त हो जाएगा।

वाशिंगटन (एजेंसी)। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार चुनाव जीतने पर यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया है। 

ट्रम्प ने हंगरी और अमेरिका के सामान्य हित के व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो निवास पर ओर्बन से मुलाकात की। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में चुना जाता है तो वह यूक्रेन को वित्तीय सहित अन्य सहायता देना बंद कर देंगे, जिससे यह युद्ध समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प और ओर्बन लंबे समय से सहयोगी हैं जो रूढि़वादी राजनीतिक विचार साझा करते हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से पारस्परिक सम्मान और समर्थन व्यक्त करते हैं। ओर्बन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प का समर्थन किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत