आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष : दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष : मानसिक परेशानी वाला दिन है,आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।

मिथुन : राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है।व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

सिंह : दिन उत्तम है।बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शेयर बाजार से लाभ होगा, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखनाआवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार में निवेश ना करें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें, बडा फायदा होने का पूर्ण योग है।

वृश्चिक : दिन उत्तम है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा, व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा।

धनु : दिन उत्तम है, दिन की शुरूआत से ही मानसिक रूप से स्वयं को संतुलित होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा।

मकर : नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन : दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित