रोजाना सुबह ठंडे पानी से मुंह धोने से चौंकाने वाले है फायदे

चेहरे के पफीनेस को दूर करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोजाना सुबह ठंडे पानी से मुंह धोने से चौंकाने वाले है फायदे

कई लोगों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। अगर इससे छुटकारा न पाया जाए तो इसकी वजह से चेहरा भद्दा दिखने लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम सोते हैं तो हमारी कोशिकाएं दोबारा उत्पन्न होती हैं इसलिए हमारे छिद्र फैलते हैं और हमारा चेहरा थोड़ा सूजा लगने लगता है।

कई लोगों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। अगर इससे छुटकारा न पाया जाए तो इसकी वजह से चेहरा भद्दा दिखने लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम सोते हैं तो हमारी कोशिकाएं दोबारा उत्पन्न होती हैं इसलिए हमारे छिद्र फैलते हैं और हमारा चेहरा थोड़ा सूजा लगने लगता है। हालांकि आप बड़ी आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। चेहरे के पफीनेस को दूर करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर सुबह के समय अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

 
ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। अपने चेहरे को गर्म पानी से धोने के बाद उस पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें ताकि यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर दे। इसी के साथ यह आपकी आंखों को भी आराम पहुंचाता है। ठंडा पानी स्किन को टोन करता है जिससे वह फ्रेश और यंग दिखती है। अपने चेहरे को धोने के लिए नियमित रूप से ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि यह एजिंग साइन को स्लो कर देगा और आपके चेहरे पर झुर्रियों को भरने में मदद करेगा। यह आपको सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है, क्योंकि ठंडा पानी स्किन के सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने पर खुलने वाले पोर्स को कसता है और उनकी रक्षा करता है। पोर्स के कसने से भी आपके मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद मिल सकती है। ठंडे पानी से अपना चेहरा धोने से आपको स्किन की सुस्ती को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। थोड़ा सा ठंडा पानी आपकी स्किन को फिर से जीवंत कर सकता है और आपको ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करा सकता है। ठंडा पानी आपकी स्किन को ज्यादा चमकदार बनाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
यह सुविधा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों को विशेषकर अनारक्षित कोचों में सफर करने...
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस