5.png)
राजसमंद भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में चाकूबाजी.....
एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वही दूसरे युवक की तलाश जारी है।
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के बाद चल रहे थी लंच के दौरान सिरफिरे युवक कार्तिक श्रीमाली सहित उसके साथियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ के बेठे अरविन्द सिंह बारहठ को कार्तिक श्रीमाली नाम के युवक ने चाकू से वारकर घायल दिया।
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के बाद चल रहे थी लंच के दौरान सिरफिरे युवक कार्तिक श्रीमाली सहित उसके साथियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ के बेठे अरविन्द सिंह बारहठ को कार्तिक श्रीमाली नाम के युवक ने चाकू से वारकर घायल दिया। घटना के समय दो युवक बताए जा रहे है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वही दूसरे युवक की तलाश जारी है। अचानक इस तरह की वारदात के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खलबली मच गई। बाद में जिला अध्यक्ष के बेटे कोे इलाज के लिए अनन्ता होस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वही दोनो युवकों को नाथद्वारा पुलिस पकड कर थाने ले गई है ओर पूछताछ जारी है।बइस पूरे घटना क्रम मे अभी यह नही पता चल पाया कि आखिर जिला भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर इस तरह से क्यों वार किया गया। जबकि बेठक में प्रदेश के आलाकमान सतीश पुनिया मौजूद थे। इसके अलावा बैठक राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी, कुंभलगढ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठोड, भीम के पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी , प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सहित कई नेता ओर पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बैठक में जाना चाह रहे थे ओर वो वही अपेक्षित नही थे इसी को लेकर वारदात की बात सामने आई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List