दिल्ली महारैली तैयारियों को लेकर जयपुर कांग्रेस की बैठक कल पीसीसी मुख्यालय पर बैठक

जयपुर में कांग्रेस की महारैली तैयारी बैठक कल

दिल्ली महारैली तैयारियों को लेकर जयपुर कांग्रेस की बैठक कल पीसीसी मुख्यालय पर बैठक

जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी 11 दिसम्बर को पीसीसी मुख्यालय में दिल्ली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों पर बैठक करेगी। बैठक में विवेक बंसल, रोहित बोहरा, रमेश खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 11 दिसम्बर को  पीसीसी मुख्यालय पर दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। जिसमें पूर्व प्रभारी राजस्थान एवं हरियाणा वोट छोड़ गद्दी छोड़ रैली के प्रभारी विवेक बंसल के मुख्य आतिथ्य में पीसीसी कोषाध्यक्ष, जयपुर प्रभारी विधायक रोहित बोहरा एवं पीसीसी उपाध्यक्ष रैली के प्रभारी रमेश खंडेलवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी  मौजूद रहेंगे।

सभी नेता दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी बैठक पर चर्चा करेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष चारों अग्रिम संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई छात्र संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घर्षण से निकली चिंगारी...
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा