असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में लगी भाजपा : कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदम्बरम गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे विजय को हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदम्बरम गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे विजय को हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में लगी है। चिदम्बरम ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय को हटाने और उनके स्थान पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ट्वीट किया कि भाजपा असफल मुख्यमंत्रियों को हटाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि काम सही नहीं करने के कारण भाजपा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री बदल चुकी है। कई अन्य प्रदेश है, जहां असफल मुख्यमंत्री है। उनको बदलने की आवश्कता है। कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री बदलने पर अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जो व्यापक जनाक्रोश है। उसे मुख्यमंत्रियों को बदलकर शांत नहीं किया जा सकता है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत