नवजात को लावारिस छोड़ा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

अज्ञात महिला ने कन्या को जन्म देने के बाद मारने के इरादे से एक छत पर फैंक दिया।

 नवजात को लावारिस छोड़ा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
चित्तौड़गढ़। नगर के गांधी नगर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला द्वारा नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के लोगों ने शिशु को चिकित्सालय पहुंचाया।


 चित्तौड़गढ़। नगर के गांधी नगर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला द्वारा  नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया  लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के लोगों ने शिशु को चिकित्सालय पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर सेक्टर एक में एक मकान से मंगलवार को किसी अज्ञात महिला ने  कन्या को जन्म देने के बाद मारने के इरादे से एक छत पर फैंक दिया। बाद में नवजात शिशु  के रोने की आवाज सुनकर यहां स्थित राजस्थान स्टील के प्रो. शाहिद हुसैन लोहार ,अजहर एवं मोहम्मद अनस  छत पर पहुंचे तो वहां यह नवजात बालिका रोते हुए मिली।

इस पर  तत्काल उसे महिला बाल चिकित्सालय पहुंचाए जाने के साथ ही कोतवाली पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करने में जुट गई।  बताया जाता है कि जिस स्थान पर शिशु को फेंका गया ,उसके समीप एक नर्सिंग छात्रावास भी संचालित होता है।  पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला द्वारा किन परिस्थितियों में इस शिशु को जन्म देने के बाद फेंक दिया गया । इधर चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार, शिशु स्वस्थ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित