IPL-2021: अमित मिश्रा की फिरकी के सामने मुंबई पस्त, दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया

IPL-2021: अमित मिश्रा की फिरकी के सामने मुंबई पस्त, दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया

लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्टीव स्मिथ (33 रन) और शिखर धवन (45 रन) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आईपीएल-14 के 13वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की।

चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्टीव स्मिथ (33 रन) और शिखर धवन (45 रन) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आईपीएल-14 के 13वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। दिल्ली 4 मैचों में 3 जीत से 6 अंकों के साथ आरसीबी के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर फिसल गई। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट पर 138 रन बना 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जयंत यादव ने अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ को अपनी ही गेंद पर लपक उसकी पारी का अंत किया। शॉ 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। शॉ के जल्द आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और शिखर धवन ने ग्राउंड शॉट्स खेलते हुए धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को गतिमान रखा। साझेदारी को बढ़ते देख रोहित शर्मा ने पोलार्ड को दसवें ओवर में गेंदबाजी की बागडोर सौंपी। पोलार्ड ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बना दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 53 रन जोड़े। राहुल चाहर ने धवन को क्रुणाल पांड्या के हाथों लपकवा दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। धवन ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए दिल्ली का स्कोर तीन संख्याओं में पहुंचा दिया।

बुमराह को मिला पंत का विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को फाइन लेग पर क्रुणाल पांड्या को कैच करा अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद ललित यादव (नाबाद 22 रन) और हेत्मायेर (नाबाद 14 रन) ने दिल्ली को जीत दिलाई।

रोहित ने मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक 44 रन
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए 56 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अमित मिश्रा ने अहम रोल निभाया। मिश्रा ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और इशान किशन के विकेट झटके। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत