प्रियंका गांधी वाड्रा का मिशन UP : कांग्रेस 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी

प्रियंका गांधी वाड्रा का मिशन UP : कांग्रेस 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिये कांग्रेस ने मंगलवार को यह अहम फैसला लिया

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।

 वाड्रा ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन मेें कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिये कांग्रेस ने यह अहम फैसला लिया है। यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिये है जो बदलाव चाहती है,न्याय चाहती है और ऐसा तभी संभव है जब उसमे एकता और सामाजिक सुरक्षा की भावना पनप सके।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई चुनाव में किसी खास दल से नहीं बल्कि एक नये तरीके की राजनीति को बनाने के लिये है। वह उनके लिये लड़ रही है जो जो अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे है। वह चाहे दलित हो अथवा महिला। ऐसी उठने वाली हर आवाज को यहां कुचला जाता है।

वाड्रा ने महिलाओ का आवाहन करते हुये कहा कि आप चाहे अध्यापिका हो, समाजसेविका हो,नौजवान उद्यमी हो अथवा कुशल गृहणी। आप बदलाव चाहती है तो इंतजार मत कीजिये। आपको सुरक्षा कहीं से मिलने वाली नहीं है। इस प्रदेश में सुरक्षा उनकी की जाती है जो कुचलना चाहते हैं। यहां सत्ता के नाम पर खुलेआम घृणा और नफरत का बोलबाला है। खुद को सक्षम बनाने से ही आप इनका मुकाबला कर सकती है।

उन्होने कहा कि सरकार सोचती है कि महिलाओं को एक गैस सिलेंडर देकर खुश कर देगी। उसे कमजोर समझा जाता है। ऐसा तब तक चलता रहेगा जब तक महिलाओं में एकता नहीं होगी। जाति धर्म में बंटकर खुद को कमजोर मत कीजिये। उन्होने कहा कि अगले महीने की 15 तारीख तक प्रत्याशियों के लिये आवेदन खोले गये है, उनकी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलायें आवेदन के लिये आगे है। वह खुद उन आवेदनो पर गंभीरता से विचार करेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें