कांग्रेस का मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में प्रियंका और राहुल गांधी

कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है

कांग्रेस का मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में प्रियंका और राहुल गांधी

कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। संसद भवन में एक मार्च भी निकाला गया, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में मंहगाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। संसद भवन में एक मार्च भी निकाला गया, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हो गए। महंगाई और जीएसटी को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाएं। वाड्रा ने पार्टी नेताओं और अन्य लोगों के साथ गैस की बढ़ती कीमतों पर लोगों में बड़ी निराशा को लेकर एक गाड़ी में गैस सिलेंडर को कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च निकालने की योजना बनाई। कांग्रेस सदस्यों के पहले पुलिस बैरिकेड तोड़ने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पार्टी महासचिव ने पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन को समयबद्ध पूरा करने की दिशा में...
फैंस से मिलने नंगे पांव क्यों आते है अमिताभ बच्चन? बताई ये वजह
हैती में भूकंप से चार लोगों की मौत, 36 घायल
सिटाडेल के रीमेक में काम करेंगे वरुण धवन-सिकंदर खेर
केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ
राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन को गंभीरता से लागू नहीं कियाः गजेन्द्र सिंह शेखावत
वसुंधरा राजे ने की भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात