
देश में 102 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण
देश में 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है।
नई दिल्ली। देश में 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लाख 30 हजार 720 कोरोना टीके दिये गये। इसके साथ ही टीकाकरण 102 करोड 27 लाख 12 हजार 895 हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 18,762 कोविड रोगी स्वस्थ हुए है। देश में अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 67 हजार 367 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके है। स्वस्थ होने की दर 98.18 प्रतिशत हो गयी है। 24 घंटे में 14,306 नए संक्रमित मामले सामने आए है। इस समय एक लाख 67 हजार 695 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 98 हजार 397 कोविड परीक्षण किए गये है। अब तक कुल 60 करोड़ सात लाख 69 हजार 717 कोविड परीक्षण किए है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List