अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में 825 करोड़ रुपये की कमाई की

'पुष्पा 2: द रूल, 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में 825 करोड़ रुपये की कमाई की

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म'पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 825 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म'पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 825 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'पुष्पा 2: द रूल, 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। 

यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। 'पुष्पा 2 ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 'पुष्पा 2 : द रूल का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने दस दिनों में भी 800 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने हिंदी भाषा में करीब 500 करोड़ की कमाई कर ली हैं, वहीं

सभी भाषा मिलाकार फिल्म ने 824.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

 

Read More आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं