JOB Alert : नौसेना में सैलर के पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

JOB Alert : नौसेना में सैलर  के पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

इंडियन नेवी की इस भर्ती के रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है।

भारतीय नौसेना ने सैलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को शुरू होगी। नौसेना की यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के लिए अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है। इंडियन नेवी की इस भर्ती के रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। आवेदन फॉर्म ज्वॉइन इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

नौसेना की इस भर्ती में अविवाहित पुरुषों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सैलर एमआर के कुल 300 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। रिक्त पदों पर राज्यवार अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए करीब 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।  लिखित परीक्षा का कट आॅफ प्रत्येक राज्य का अलग हो सकता है।  इस भर्ती के लिए कक्षा 10 पास अभ्यर्थी जिनका जन्म 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच हुआ हो वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अंतिम तिथि : 2 नवंबर 2021

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित