गरीबों के खून पसीने की कमाई को विज्ञापनों में पानी की तरह बहा रहे नीतीश कुमार : तेजस्वी

गरीब राज्य का अरबों रुपए ऐसे बर्बाद करना क्या जायज है

गरीबों के खून पसीने की कमाई को विज्ञापनों में पानी की तरह बहा रहे नीतीश कुमार : तेजस्वी
बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई के हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे है ।

पटना। बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई के हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे है। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पूर्णत: अपनी विश्वसनीयता, पहचान, साख और सिद्धांत खो चुके नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई का हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे हैं ।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में सरकारी कार्यक्रमों में मीडिया को बोलते थे कि, ''ऊ लोग कुछ काम करता है, खाली अखबार में फोटो चमकाता है”, अब इनके बारे में कोई क्या कहे। राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर स्वयं की सोच शक्ति शेष है, तो आत्ममंथन और चिंतन कीजिए कि गरीब राज्य का अरबों रुपए ऐसे बर्बाद करना क्या जायज है। 

 

Read More आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

Read More पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी तांडव, पुलिस से मुठभेड़ में 10 जवानों समेत 28 की मौत

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या "दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आदित्य टंडन की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस...
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी