कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा का करता है प्रतिनिधित्व, कोई भी कार्यकर्ता लड़ सकता है चुनाव : राहुल

देश के भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है

कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा का करता है प्रतिनिधित्व, कोई भी कार्यकर्ता लड़ सकता है चुनाव : राहुल

गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन 325 किलोमीटर की दूरी पूरी करने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का अधिकार है।

कुरुकुट्टी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा तथा देश के भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है और कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन 325 किलोमीटर की दूरी पूरी करने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का अधिकार है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। कांग्रेस संगठन में यह बात है कि कोई भी उनसे सवाल कर सकता है कि अध्यक्ष के लिए कब चुनाव हो रहे है, कौन चुनाव लड़ रहा है, लेकिन यही सवाल ना समाजवादियों से, ना भाजप या आरएसएस से और ना अन्य कई दलों से किया जा सकता है। भाजपा सह यह सवाल नहीं कर सकती है। यह सवाल सिर्फ कांग्रेस से ही किया जा सकता है, क्योंकि देश में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो इस तरह से खुले में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करती है।

कांग्रेस अध्यक्ष बनना एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। यह पद देश की समग्र भावनाओं को परिभाषित करता है। यह एक विषिष्ट वैचारिक धारा का पद है। यह पद विश्वास की व्यवस्था का प्रतीक है, जो कांग्रेस अध्यक्ष बने, वह विश्वास का प्रतिनिधित्व करे, एक व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करे और देश के भरोसे का प्रतिनिधित्व करे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई