59 साल बाद नजर आएगा अद्भत नजारा, धरती के करीब आएगा सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति

सामान्य से काफी चमकीला और बड़ा दिखाई देगा

59 साल बाद नजर आएगा अद्भत नजारा, धरती के करीब आएगा सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति

25 और 26 सितंबर को अच्छे मौसम में इस ग्रह को देखा जा सकता है। सूर्य की विपरीत दिशा में नजर आएगा। 26 सितंबर से पहले और बाद के कुछ दिनों में भी दिखाई देगा।

वाशिंगटन।26 सितंबर को सौर मंडल में दुर्लभ घटना होगी। सौर मंडल का सबसे विशाल  ग्रह बृहस्पति धरती के सबसे करीब आयेगा। ऐसा अद्भत नजारा 59 साल में बाद पहली बार आसमान में देखने को मिलेगा। ऐसे में बृहस्पति ग्रह सामान्य की अपेक्षा काफी चमकीला और बड़ा दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि यह विशाल ग्रह सूर्य की विपरीत दिशा में नजर आएगा। वैज्ञानिक भाषा में इस प्रक्रिया को अपोजिशन कहा जाता है। 25 और 26 सितंबर को इस ग्रह को देखा जा सकता है। वैसे तो बृहस्पति ग्रह हर 13 महीने में एक बार अपोजिशन में आ जाता है, लेकिन इस बार इन दोनों ग्रहों की दूरी 590 मिलियन किलोमीटर ही होगी।

26 सितंबर से पहले और बाद के कुछ दिनों में भी  बृहस्पति को देखा जा सकता है। रात में सभी सितारों में चमकीला नजर आएगा। गैस से बना यह विशाल ग्रह 4333 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है। यानी 12 साल में एक परक्रिमा पूरी करता है। अलबामा में नासा के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर के एक खगोल वैज्ञानिक एडम कोबेल्स्की ने कहा कि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन लगती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री धौलपुर में बढ़ेगा जलस्तर, समृद्ध होगा किसान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन को समयबद्ध पूरा करने की दिशा में...
फैंस से मिलने नंगे पांव क्यों आते है अमिताभ बच्चन? बताई ये वजह
हैती में भूकंप से चार लोगों की मौत, 36 घायल
सिटाडेल के रीमेक में काम करेंगे वरुण धवन-सिकंदर खेर
केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ
राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन को गंभीरता से लागू नहीं कियाः गजेन्द्र सिंह शेखावत
वसुंधरा राजे ने की भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात