पाकिस्तान से बड़ी खबर: इमरान खान के करीबी ISI के पूर्व चीफ जनरल फैज को 14 साल की सजा, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान के पूर्व ISI प्रमुख फैज हमीद को 14 साल की सजा

पाकिस्तान से बड़ी खबर: इमरान खान के करीबी ISI के पूर्व चीफ जनरल फैज को 14 साल की सजा, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन और अन्य गंभीर आरोपों में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

पाकिस्तान। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन और अन्य गंभीर आरोपों में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। यह पहली बार है जब ISI के किसी पूर्व प्रमुख को इतने लंबे समय के लिए सजा सुनाई गई है। बता दें कि फैज हमीद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं और वर्तमान समय में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के तंत्र से टकराव के चलते लंबे समय से विवादों में रहे हैं। वर्ष 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान कब्जे के दौरान काबुल के एक होटल में उनके दिखाई देने की तस्वीर ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था।

पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ISPR के अनुसार, फैज के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत अगस्त 2024 में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब 15 महीने तक चली। जांच और सुनवाई में उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन, सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और संबंधित व्यक्तियों को गैरकानूनी नुकसान पहुँचाना आदि चार गंभीर आरोपों में दोषी पाया गया, जिसके आधार पर गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें 14 साल की कठोर सजा सुनाई है।

दरअसल, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि मुकदमे के दौरान फैज हमीद को पूरी कानूनी सुविधा और अपनी पसंद की डिफेंस टीम रखने का अवसर मिला। हालांकि, इसके बावजूद उन पर सभी आरोप सिद्ध हुए। ISPR ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने के बावजूद फैज को संबंधित मंचों पर अपील का अधिकार प्राप्त है। पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि फैज की कथित राजनीतिक तत्वों से मिलीभगत और देश में उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता में उनकी भूमिका की अलग से जांच जारी है। असीम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार के रुख को देखते हुए उन पर आगे और कार्रवाई किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान