सरकार के कार्य में परदर्शिता बढ़ाने में सहायक है कैग : मोदी

सरकार के कार्य में परदर्शिता बढ़ाने में सहायक है कैग : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक (कैग) को देश के लिए बड़ी विरासत बताया है। मोदी ने कहा कि यह संस्था सरकार के कार्य में परदर्शिता बढ़ाने में सहायक है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक (कैग) को देश के लिए बड़ी विरासत बताया है। मोदी ने कहा कि यह संस्था सरकार के कार्य में परदर्शिता बढ़ाने में सहायक है। कैग मुख्यालय पर इस संवैधानिक संस्था के प्रथम ऑडिट दिवस समारोह को मोदी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कैग मुख्यालय में प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के साथ कैग की उपयोगिता बढ़ी है। इसके साथ ही इसके बारे में धारणा भी बदली है। पहले सरकार बनाम कैग की सोच थी। अब वह बदली है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। कैग बनाम सरकार-यह हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी, लेकिन अब इस मानसिकता को बदला गया है।

मोदी ने कहा कि कैग उन्नत विश्लेषण-साफ्टेयर टूल प्रयोग कर रहा है। अब ऐसी व्यवस्था बना रहे है, जिसमें सरकार सर्वम की सोच कम हो रही है। ऑडिट से पादर्शिता बढ़ती है। तब स्व-प्रमाणन का काम और आसान होता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस यानी न्यूतनम नियंत्रण और अधिकतम निदेशन का तरीके पर काम करती है। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों में बैंकों में हस्तक्षेप से दुष्परिणामों का जिक्र भी किया और कहा कि इसके परिणाम से यह हुआ कि बैंकों में अवरुद्ध कर्ज (एनपीए) बढ़ते गए। मोदी ने कैग की नयी प्रक्रियाओं की सराहना करते हुए कहा कि तेजी के साथ परिवर्तन हो रहे है। प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रहे है। आधुनिक टूल और डाटा इस्तेमाल कर रहे है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News