मणिपुर में भूकंप के झटके
लगभग 5 किलोमीटर दूर भूकंप का केन्द्र
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गयी। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।
इम्फाल। मणिपुर में भूकंप के मामूली झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार तड़के करीब 3 बजकर 53 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गयी। भूकंप का केन्द्र तेंगनौपाल, मणिपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके म्यांमार और बंगलादेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, असम तथा मेघालय में भी महसूस किये गये। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।
Tags: earthquake
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List